परिवर्तन यात्रा नाला में 26 को, चला जन संपर्क अभियान

भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए बिंदापाथर मंडल अंतर्गत चापुड़िया में जनसंपर्क अभियान चलाया.
बिंदापाथर. भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए बिंदापाथर मंडल अंतर्गत चापुड़िया में जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि पूरे झारखंड में मौजूदा सरकार को बदलने के लिए परिवर्तन की लहर है. क्योंकि यह सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. जनहित में कोई महत्वाकांक्षी योजना नहीं चल रही है. यह जन विरोधी सरकार है. इन सब मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे राज्य स्तर पर परिवर्तन यात्रा चला रही है. संथाल परगना की धरती से गृह मंत्री अमित शाह ने इस परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया है. इसी निमित्त नाला विधानसभा में फतेहपुर से परिवर्तन यात्रा प्रारंभ हुई है. 26 सितंबर को नाला के धनुकडीह मैदान में विशाल जनसभा होगी. नाला स्थित यज्ञ मैदान में महिलाओं से संवाद होगी. बिंदापाथर मंडल में सभी नेता और कार्यकर्ताओं ने मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाया है. मौके पर भाजपा नेता विष्णु मंडल, प्रभास हेंब्रम, अजीत यादव, बृजलाल चौधरी, आस्तिक भंडारी, निपेन सिंह, फनीलाल राय, इंद्रजीत यादव, मदन चौधरी, रोहित मिर्धा, रोहित यादव, रोहित गोस्वामी, मुकेश चौधरी, रंजीत यादव, विक्रम सिंह, विष्णु चौधरी, शिलाजीत चौधरी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




