शिक्षा के महत्व को समझें अभिभावक, बच्चों को करें शिक्षित

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा के महत्व को समझें अभिभावक, बच्चों को करें शिक्षित

जामताड़ा. रूआर 2025 ( बैक टू स्कूल) अभियान के निमित्त 5 से 18 आयु के बच्चों का विद्यालय में नामांकन, ठहराव एवं उपस्थिति को लेकर शिक्षकों की टीम ने विभिन्न गांवों का दौरान किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. रूआर 2025 ( बैक टू स्कूल) अभियान के निमित्त 5 से 18 आयु के बच्चों का विद्यालय में नामांकन, ठहराव एवं उपस्थिति को लेकर शिक्षकों की टीम ने विभिन्न गांवों का दौरान किया. किताझोर, छाताडीह, रशीडीह, केंद्रपाड़ा में अभिभावकों से संपर्क कर शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया. मौके पर शिक्षक डॉ दिलीप कुमार सिंह ने अभिभावकों से कहा कि सरकार की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता है. सरकार बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा, मध्याह्न भोजन, स्कूल पोशाक, किताब, कॉपी, पेंसिल, इरेजर. साइकिल, सावित्रीबाई फुले योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध करा रही है. बच्चों का नामांकन विद्यालय करावें और उक्त योजना का लाभ प्राप्त करें. अभिभावकों से कहा कि शिक्षा के महत्व को समझें और बच्चों को शिक्षित करें.शिक्षक उज्जवल त्रिवेदी ने अभिभावकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के संबंध में बताया. शिक्षक रामशंकर रजक ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों से सड़क सुरक्षा के संबंध में आपस में घर में चर्चा करें. शिक्षा से ही सामाजिक कुरीतियां, बाल विवाह व अंधविश्वास समाप्त होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola