Lead News: नियमों में बदलाव का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
Lead News: नियमों में बदलाव का किया विरोध

संथाल परगना सिविल जस्टिस रेगुलेशन 1893 के प्रावधान पर चर्चा

विज्ञापन

संथाल परगना सिविल जस्टिस रेगुलेशन 1893 के प्रावधान पर चर्चा प्रतिनिधि, विद्यासागर करमाटांड अंचल कार्यालय में संथाल सिविल रूल एवं संथाल परगना सिविल जस्टिस रेगुलेशन, 1893 के प्रावधानों पर विचार-विमर्श हेतु राजस्व ग्राम प्रधानों और बुद्धिजीवियों की एक बैठक हुई. इसका शुभारंभ सीओ चोनाराम हेंब्रम, सीआई कुमार हितेश दास, राजस्व कर्मचारी लिंटू हेंब्रम और ग्राम प्रधान अवधेश हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के आदेश के संदर्भ में चर्चा हुई कि क्या अंचल कार्यालय को संथाल सिविल रूल एवं संथाल परगना सिविल जस्टिस रेगुलेशन, 1893 के अनुसार ही कार्य करना चाहिए या नहीं. ग्राम प्रधानों ने स्पष्ट किया कि वे मौजूदा नियमों को ही जारी रखना चाहते हैं, क्योंकि ये नियम उनकी सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप हैं. सभी ग्राम प्रधानों, बुद्धिजीवियों ने मौजूदा नियमों में किसी भी प्रकार के बदलाव का विरोध किया. मौके पर धनंजय सिंह, राजामणि मंडल, समसुल मियां, इनामुल अंसारी, प्रवीण सिंह, विकास कुमार सिंह, अवधेश हांसदा, भीम मुर्मू, बैजनाथ हंसदा, लोगो मुर्मू, मोहम्मद सत्तार, बकरीद मियां, राजेंद्र बेसरा, रूबी बेसरा, रूपेश मुर्मू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola