दूसरी सोमवारी पर भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन
दूसरी सोमवारी पर भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

नारायणपुर. सावन की दूसरी सोमवारी पर विभिन्न गांवों के लोगों ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलार्पण कर मंगल कामना की.

विज्ञापन

नारायणपुर. सावन की दूसरी सोमवारी पर विभिन्न गांवों के लोगों ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलार्पण कर मंगल कामना की. प्रखंड के प्रसिद्ध शिवालयों करमदहा स्थित दुखहरण बाबा मंदिर में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. पूजा को लेकर अहले सुबह से ही शिवभक्तों का मंदिर में तांता लगा रहा. शिवभक्तों ने सर्वप्रथम बराकर नदी में पवित्र स्नान किया. फिर पात्र में जल भरकर दुखहरण बाबा मंदिर पहुंचे, जहां भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती समेत अन्य देवी देवताओं का जलाभिषेक किया. वहीं विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में भाग लेने के लिए भी नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से लोग का सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए. सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा नदी में स्नान के बाद लोग कावड़ यात्रा में शामिल होकर बैद्यनाथ धाम अवस्थित भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते हैं. मंडरो शिवालय में भी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना हुई. वहीं भैयाडीह और बरियारपुर में दुबे पूजा की गयी. मौके पर परितोष तिवारी, भागवत तिवारी, नकुल मंडल, पवन मंडल, बुलेट मंडल, समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola