अल्ट्रासाउंड केंद्रों को निरीक्षण करें अधिकारी : डीसी

Updated:
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड केंद्रों को निरीक्षण करें अधिकारी : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक में मेडिसेफ डायग्नोस्टिक्स सेंटर सरखेलडीह, हेल्थ मैप डायग्नोस्टिक सेंटर सदर अस्पताल एवं अल्ट्रासाउंड क्लीनिक ऊषा डायग्नोस्टिक सेंटर, डिड़ासाल के संचालक ने चिकित्सक के संबद्धता से संबंधित प्राप्त आवेदन पर विमर्श कर समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया. वहीं डीसी ने सदस्यों से कहा कि वे कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाएं. सरकार की हिदायतों के अनुसार प्रसव पूर्व लिंग जांच करवाना कानूनी अपराध है. इसमें अगर किसी अल्ट्रासाउंड केंद्र की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. उन्होंने बैठक में संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों को निरीक्षण करने का निर्देश दिया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, डॉ डीसी मुंशी, डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ निलेश कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola