प्रशिक्षण का उद्देश्य जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ाना है : जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
प्रशिक्षण का उद्देश्य जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ाना है  : जिलाध्यक्ष

फतेहपुर. सरस्वती शिशु मंदिर फतेहपुर में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन हुआ.

विज्ञापन

फतेहपुर. सरस्वती शिशु मंदिर फतेहपुर में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन हुआ. अंतिम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से प्रखर बनाना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ाना है. महाअभियान भाजपा को एक कैडर-आधारित पार्टी के रूप में मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. भाजपा में ही यह संभव है कि जहां एक कार्यकर्ता ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्य का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बन सकता है. पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर व्याख्यान दिया. उन्होंने भाजपा के विचार, एकात्म मानवदर्शन व भाजपा की राजनीति का आधार पंचनिष्ठा को भी बताया. भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने ”कार्यपद्धति विषय पर संबोधित किया. पूर्व जिला मंत्री मनोज गोस्वामी ने कार्य विस्तार विषय पर प्रकाश डाला. महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने ”बूथ प्रबंधन और मन की बात” विषय पर संगठन की बारीकियों को समझाया. मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय मंडल, प्रशिक्षण मंडल प्रभारी मनोज गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी, किरण बेसरा, विष्णु मंडल, टिंकी सामंत, शोभा कुमारी, पंकज मंडल, बबलू झा, विभा मंडल, प्रबोध मंडल, सुखेन मंडल आदि शामिल हुए.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola