झारखंड में कमल खिलने से कोई रोक नहीं सकता : सीता सोरेन

भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
कुंडहित. भाजपा नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित मंडल एवं बागडेहरी मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को कुंडहित हुआ. इसमें मुख्य रूप से दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लोइस मरांडी, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल, कोर कमेटी सदस्य माधव चंद्र महतो, जिला अध्यक्ष सुमित शरण शामिल हुए. भाजपा कार्यकर्ता ने दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन का अभिवादन किया. सीता सोरेन ने कहा कि इतनी तेज धूप की परवाह किए बगैर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दूर दराज से पहुंचे जो यह बता रहा है कि कार्यकर्ताओं के लिए संगठन कितना महत्वपूर्ण है. आप लोगों का उत्साह एवं हौंसला देखकर दावे के साथ कह सकती हूं कि दुमका लोकसभा में कमल खिलाने से कोई नहीं रोक सकता है. वहीं झारखंड के 14 सीटों पर कमल खिलने की बात कही. वक्ताओं ने हर बूथ को मजबूत करने की दिशा में कार्यकर्ताओं को कोई टिप्स दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










