लापरवाही ने दो मवेशियों की जान जोखिम में डाला

Updated:
विज्ञापन
लापरवाही ने दो मवेशियों की जान जोखिम में डाला

बिंदापाथर. जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर जरीडीह गांव के समीप गुरुवार को सड़क निर्माण में लापरवाही ने दो मवेशी की जान जोखिम में डाल दिया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर जरीडीह गांव के समीप गुरुवार को सड़क निर्माण में लापरवाही ने दो मवेशी की जान जोखिम में डाल दिया. छोलापाथर के पास पूर्व में संचालित हॉटमिक्स प्लांट के खुले में छोड़े गये अलकतरे में दो मवेशी फंस गये. गर्मी के कारण अलकतरा पिघलकर दलदल हो चुका था. चरते हुए आए मवेशी गले तक धंस गये. घंटों तड़पने के कारण उनकी स्थिति मरणासन्न हो गयी थी. बिंदापाथर पुलिस की गश्ती टीम की नजर इन मवेशियों पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत स्थानीय ग्रामीणों को सूचित किया गया. जरीडीह निवासी राजेश यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत से मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुमका के ठेकेदार ने कार्य पूर्ण होने के बाद प्लांट तो हटा लिया, लेकिन स्थल की सफाई किए बिना भारी मात्रा में अलकतरा वहीं छोड़ दिया. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि स्थल से तत्काल अलकतरा हटाया जाए और लापरवाह ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाय.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola