नीतू सिंह ने चिरेका बढ़ाया मान, हाफ मैराथन में मिला रजत पदक

Updated:
विज्ञापन
नीतू सिंह ने चिरेका बढ़ाया मान, हाफ मैराथन में मिला रजत पदक

मिहिजाम. चिरेका के आईजी सह पीसीएससी/आरपीएफ सत्य प्रकाश की धर्मपत्नी व महिला कल्याण संगठन की सदस्य नीतू सिंह ने दिल्ली में आयोजित मैराथन में रजत पदक जीतीं हैं.

विज्ञापन

मिहिजाम. चिरेका के आईजी सह पीसीएससी/आरपीएफ सत्य प्रकाश की धर्मपत्नी व महिला कल्याण संगठन की सदस्य नीतू सिंह ने दिल्ली में आयोजित मैराथन में रजत पदक जीतीं हैं. इस पर पूरा चिरेका परिवार गौरवान्वित है. नयी दिल्ली में 20वां वेदांत/दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन 12 अक्तूबर को किया गया था. इसमें प्रतिभागी के रूप में नीतू सिंह ने हिस्सा लिया. मैराथन में उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. जिसके लिए इन्हें रजत पदक सम्मान प्राप्त हुआ. जानकारी हो कि इस हाफ मैराथन में विश्व भर से करीब 45 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें नीतू सिंह ने पदक हासिल किया. इससे पूर्व भी नीतू सिंह स्थानीय स्तर पर कई कामयाबी हासिल कर चुकीं हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola