महिला से मारपीट के नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के कोयडीहा गांव में एक महिला के साथ मारपीट हुई थी.
नारायणपुर. थाना क्षेत्र के कोयडीहा गांव में एक महिला के साथ मारपीट हुई. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त अब्बास अंसारी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया. इस संबंध में कोयडीहा गांव निवासी सेबून बीबी के आवेदन पर नारायणपुर थाना कांड संख्या 36/2026 में प्राथमिकी दर्ज थी. आवेदन में महिला ने आरोप लगाया था कि गांव के ही अब्बास अंसारी (पिता- हदीश अंसारी), जाकिर अंसारी (पिता- सिद्दीक अंसारी) तथा बेबी बीबी (पति- जाकिर अंसारी) ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. मामले की जांच की जिम्मेदारी एसआई राकेश रंजन को सौंपी गयी थी. अन्य आरोपितों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




