नगर पंचायत ने महुलडंगाल से शुरू किया सफाई अभियान

Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत ने महुलडंगाल से शुरू किया सफाई अभियान

जामताड़ा. जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-7 महुलडंगाल से सफाई अभियान शुरू किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-7 महुलडंगाल से सफाई अभियान शुरू किया गया. इसका नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत एवं समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. पूरी टीम मोहल्ले में नालियों का निरीक्षण कर साफ-सफाई कार्य का जायजा लिया. नालियों की सफाई, जमा कचरे का उठाव और कई स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. नपं अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि यह केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि एक नियमित व्यवस्था का हिस्सा है. कहा कि महीने में तीन बार सभी वार्डों में इसी तरह विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में इस विशेष अभियान का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है. समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने इसे पोईला बैशाख के शुभ अवसर पर शुरू किया गया सकारात्मक पहल बताया. मौके पर कई वार्ड पार्षद मौजूद थे.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola