गोराईनाला में मां चड़का देवी की हुई पूजा

गोराईनाला स्थित मां चड़का पहाड़ी देवी की पूजा बुधवार को धूमधाम से हुई. गुरुवार की सुबह मान्यता के अनुसार पशुओं की बलि के बाद पूजा का समापन होगा.
मिहिजाम. गोराईनाला स्थित मां चड़का पहाड़ी देवी की पूजा बुधवार को धूमधाम से हुई. गुरुवार की सुबह मान्यता के अनुसार पशुओं की बलि के बाद पूजा का समापन होगा. बुधवार की सुबह 5:00 बजे से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी. मां को श्रद्धालु मिट्टी से बने घोड़े और प्रसाद श्रद्धापूर्वक चढ़ाया जाता हैं. मान्यता है कि मां के यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है. मां चड़का देवी गांव की रक्षा घोड़े पर सवार कर चारों तरफ भ्रमण कर करती हैं. मेले के संचालन में परिमल मंडल, मनोज दत्त, विष्णु मंडल, अभिजीत सेन, सुकुमार मंडल, भानु दत्त, मनोज दत्त आदि का सहयोग रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




