ePaper

श्यामपुर में मोहर्रम अखाड़ा व मेला का आयोजन

Updated at : 14 Jul 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
श्यामपुर में मोहर्रम अखाड़ा व मेला का आयोजन

जामताड़ा. प्रखंड के श्यामपुर में रविवार देर रात मोहर्रम के अवसर पर अखाड़ा खेल और मेले का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. प्रखंड के श्यामपुर में रविवार देर रात मोहर्रम के अवसर पर अखाड़ा खेल और मेले का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी एहतेशामूल मिर्जा ने लाठी खेल से किया. समाजसेवी ने कहा कि मोहर्रम सिर्फ मातम का नहीं, बल्कि हमारी विरासत, बहादुरी और संस्कृति को जीवित रखने का पर्व है. ऐसे आयोजनों से नयी पीढ़ी को जोड़ने का अवसर मिलता है. इस अखाड़ा खेल में विभिन्न गांवों के अखाड़ा कमेटियों ने भाग लिया. पारंपरिक लाठी चाल, करतब, सामूहिक प्रदर्शन किया. खेल के साथ-साथ मेला भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. मौके पर अकबर अंसारी, महेंद्र कुमार, बालेश्वर मंडल, मुस्तकीम अंसारी, सनाउल अंसारी, भागीरथ पंडित, मुर्शीद अंसारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola