कार्यशाला में कृषकों के साथ आधुनिक खेती पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
कार्यशाला में कृषकों के साथ आधुनिक खेती पर हुई  चर्चा

फतेहपुर. अंचल कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फतेहपुर. अंचल कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अरविंद मुर्मू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरिपद रूईदास, बीटीएम हिमांशु दास और 20 सूत्री अध्यक्ष परेश यादव ने संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से लगभग 80 कृषक मित्रों ने हिस्सा लिया. कृषि विभाग के अधिकारियों ने खरीफ मौसम में प्रमुख फसल जैसे धान, मक्का, अरहर आदि के उन्नत खेती की तकनीक, जैविक खाद के उपयोग और सिंचाई प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी. कृषकों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और उससे निबटने के रणनीतियों से भी अवगत कराया गया. प्रखंड प्रमुख अरविंद मुर्मू ने कहा कि आज के समय में किसान आधुनिक खेती अपना रहे हैं, जो अच्छी बात है, लेकिन पारंपरिक खेती की पद्धतियों को भी नहीं भूलना चाहिए. उन्होंने स्थानीय बीज, प्राकृतिक उर्वरक और मिश्रित फसल पद्धति के लाभों को साझा किया. मौके पर जनसेवक आनंद हांसदा, रीमा झा, उपेंद्र यादव, विपिन कुमार मंडल समेत कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola