बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाये 22 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाये 22 हजार रुपये

बिंदापाथर. तांबाजोर स्थित लाइन होटल में बाइक खड़ी कर खाना खा रहे युवक के बाइक की डिक्की में रखा 22 हजार रुपये व आवश्यक कागजात को बदमाश ने उड़ा लिये.

विज्ञापन

बिंदापाथर. तांबाजोर स्थित लाइन होटल में बाइक खड़ी कर खाना खा रहे युवक के बाइक की डिक्की में रखा 22 हजार रुपये व आवश्यक कागजात को बदमाश ने उड़ा लिये. हालांकि घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. स्पष्ट तस्वीर नहीं होने के कारण बदमाशो की पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद फतेहपुर थाना क्षेत्र के करजोरी निवासी दिलीप टुडू पत्नी व छोटी बच्ची के साथ जामताड़ा स्थित बैंक से 22 हजार रुपये निकासी कर कागजात के साथ फाइल में रखकर डिक्की में रखा. वापस अपने घर करजोरी जा रहे थे. इसी क्रम में तांबाजोर स्थित लाइन होटल में खाना खाने के लिए रुके. बाइक खड़ी कर खाना खाने बाद पुनः जब बाइक के पास पहुंचे तो देखा डिक्की खुला है. डिक्की में रखा रुपये व कागजात गायब है. दिलीप टुडू ने घटना की सूचना बिंदापाथर पुलिस को दी. मौके पर थाना प्रभारी बालाजी राजहंस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दिलीप टुडू के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ्तीश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola