मंत्री ने लोगों को दी अलविदा जुमे की बधाई

Updated:
विज्ञापन
मंत्री ने लोगों को दी अलविदा जुमे की बधाई

नारायणपुर. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नारायणपुर पहुंचकर अलविदा जुमे की नमाज अदा की.

विज्ञापन

नारायणपुर. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नारायणपुर पहुंचकर अलविदा जुमे की नमाज अदा की. बड़ी संख्या में रोजेदारों ने एकत्र होकर राज्य और देश में अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी. नमाज के बाद मंत्री ने जरूरतमंद परिवारों के बीच साड़ी, धोती, लूंगी, सेवई आदि का वितरण किया. साथ ही आर्थिक सहायता भी दी. कहा कि अलविदा जुमे की नमाज का विशेष महत्व है. इस दिन की गयी दुआएं खास अहमियत रखती है. खैरात और जकात की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सैकड़ों परिवारों तक ईद की खुशियां पहुंचाने का प्रयास किया है. मंत्री ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. कहा, ईद का असली संदेश प्रेम, एकता और खुशियां बांटना है. मंत्री ने बताया कि यह सेवा कार्य कोई नया नहीं है, बल्कि उनके पिता एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी द्वारा 40 वर्षों से चलाया जा रहा सामाजिक अभियान है. मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता जयप्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola