मायुम ने गौशाला परिसर में किया पौधरोपण

चाकड़ी स्थित गौशाला प्रांगण में शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच की ओर से पौधरोपण किया गया.
जामताड़ा. चाकड़ी स्थित गौशाला प्रांगण में शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच की ओर से पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर 21 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अमित नारनोलिया ने बताया कि पौधरोपण सभी को करना चाहिए. पर्यावरण के प्रति सभी को सजग होने की आवश्यकता है. हम सभी का दायित्व बनता है कि आने वाले समय को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगायें. मौके पर सचिव प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमित जालान, दिनेश हलवाई, जतिन परशुरामका, सूरज अग्रवाल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










