साड़ी के सहारे फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 9:09 PM

विज्ञापन

मंझलाडीह गांव के सुईयापाड़ा टोला में शुक्रवार को विवाहिता पूनम मुर्मू (21) का शव साड़ी के फंदे से लटकता बरामद किया गया है.

विज्ञापन

वारदात. फतेहपुर के सुईयापाड़ा टोला की है घटना, पांच वर्ष पूर्व हुई थी शादी फोटो – 09 घटना के बाद जुटे परिजन प्रतिनिधि, फतेहपुर मंझलाडीह गांव के सुईयापाड़ा टोला में शुक्रवार को विवाहिता पूनम मुर्मू (21) का शव साड़ी के फंदे से लटकता बरामद किया गया है. सूचना पाकर फतेहपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव को थाने लायी, जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है. इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. इधर, फतेहपुर थाने पहुंचे मृतका के मायकावाले बेटी का शव देखकर रो-रो कर बुरा हाल है. मालूम हो कि मंझलाडीह गांव के सुईयापाड़ा टोला निवासी लखीश्वर हेम्ब्रम का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व दुमका जिला के विजयपुर गांव की पूनम मुर्मू के साथ हुई थी. इधर, फतेहपुर थाने पहुंची मृतका की मां सुखोदी टुडू ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के पति लखीश्वर मुर्मू एवं उनके ससुरालवालों ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी है. मृतक की मां ने बेटी के साथ उनके पति और ससुराल वाले हरदम मारपीट, झगड़ा झंझट करते रहने का आरोप लगाया है. कहा कि बेटी को कोई बच्चा नहीं हुआ था, जिस कारण बेटी को उनके पति एवं ससुरालवाले हमेशा छोड़ देने की बात कहते थे. इधर मृतका की मां ने थाने में आवेदन दे दिया है, जिसमें मृतका के पति लखीश्वर हेंब्रम, भैंसूर एवं सास-ससुर को आरोपी बनाया गया है. कहते हैं थाना प्रभारी सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतका के परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज किया जा रहा है. – बिहारी मरांडी, थाना प्रभारी, फतेहपुर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola