ePaper

शहर के कई युवाओं ने जेबीकेएसएस का थामा दामन

Updated at : 12 Jun 2024 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के कई युवाओं ने जेबीकेएसएस का थामा दामन

गांधी मैदान में जेबीकेएसएस की बैठक हुई. जामताड़ा नगर के विभिन्न वार्डों के कई युवाओं ने जेबीकेएसएस का दामन थामा.

विज्ञापन

जामताड़ा. गांधी मैदान में जेबीकेएसएस की बैठक हुई. इस अवसर पर जामताड़ा नगर के विभिन्न वार्डों के युवाओं ने जेबीकेएसएस का दामन थामा. मौके पर केंद्रीय युवा मोर्चा के प्रधान सचिव अकबर अंसारी ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा में जयराम महतो के विचारों को जामताड़ा नगर के घर-घर में पहुंचाने का काम करेंगे. झारखंड हित में लोगों के हक अधिकार के लिए सबको एकजुट करेंगे. मंतोष महतो ने कहा कि आने वाले जामताड़ा विधानसभा चुनाव में हम सभी एकजुट होकर जेबीकेएसएस का विजय परचम लहरायेंगे. मौके पर बृजेश राउत, मुरशेद अंसारी, सनोज कुमार, अमित दास, दीप बाउरी, राजेन मालिक, अशोक घोष, मनोज रावत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola