ePaper

खैरा मंडल कार्यालय में कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Updated at : 21 May 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
खैरा मंडल कार्यालय में कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा मंडल कार्यालय खैरा में मंगलवार को कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

विज्ञापन

बिंदापाथर. नाला प्रखंड अंतर्गत भाजपा मंडल कार्यालय खैरा में मंगलवार को कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने सभी को पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की साफ-सुथरी नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहे हैं. भाजपा विकास की राजनीति करती है. इसलिए लोग भाजपा के पक्ष में एकजुट हैं, ताकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर एक बार एक सशक्त सरकार बन सके. कहा कि देश ही नहीं पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी के विकास का डंका बज रहा है. कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही कश्मीर से धारा 370 हटा और हिन्दुओं के हृदय स्थली अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ. मोदी को और मजबूत करने के लिए मतदाताओं ने दुमका संसदीय क्षेत्र से सीता सोरेन को रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कराने के लिए कमर कस लिया है. मौके पर मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह, सुभाष यादव, देवन माजी, वरुण मंडल, समरेश सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola