ePaper

जलसहिया ग्रामीणों को मतदान के लिए करें जागरूक : सीओ

Updated at : 07 May 2024 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
जलसहिया ग्रामीणों को मतदान के लिए करें जागरूक : सीओ

सीओ की अध्यक्षता में मतदान को लेकर जलसहियाओं की बैठक हुई

विज्ञापन

फ़ोटो – 03 बैठक करते सीओ शफ़ी आलम नारायणपुर. अंचल सभागार में मंगलवार को सीओ शफी आलम की अध्यक्षता में मतदान को लेकर जलसहियाओं की बैठक हुई. सीओ ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के तहत दुमका लोकसभा में एक जून को मतदान होना है. शत-प्रतिशत मतदान हो इसको लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के तहत कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इनमें जागरुकता रैली, रंगोली प्रतियोगिता, वाद-विवाद, संध्या चौपाल आदि का आयोजन शामिल है. जलसहियाओं को ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक करने को कहा. सीओ ने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में जामताड़ा जिला का मतदान 76 प्रतिशत था. इस बार 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हो इसको लेकर कार्य करना है. प्रत्येक बूथों में बूथ अवेयरनेस ग्रुप बनाया गया है, जिसके सदस्य आप सभी भी हैं. मौके पर बीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, लाल मोहम्मद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola