राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएवी में मेजर ध्यानचंद किये गये याद

Updated at : 29 Aug 2024 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएवी में मेजर ध्यानचंद किये गये याद

सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. खेल दिवस पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, जिसका संचालन दिव्या रंजन ने किया. विश्वजीत ने विचार और अन्नपूर्णा ने भाषण प्रस्तुत किया. प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को वर्ष 2012 से राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. वर्ष 1905 में प्रयागराज में सोमेश्वर दत्त सिंह और श्रद्धा सिंह के पुत्र ध्यानचंद सिंह का जन्म हुआ था. उन्होंने भारतीय सेना में 1922 में ब्राह्मण रेजिमेंट में योगदान दिया और 1926 से 1949 तक हॉकी खेलते हुए अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी. सन् 1928 में एम्स्टर्डम, 1932 में लॉस एंजेलिस और 1936 में बर्लिन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने लगातार स्वर्ण पदक जीता. ध्यानचंद ने फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए गोल करने में हैट्रिक लगाई. कुल 185 मैचों में उन्होंने 570 से अधिक गोल किये. कहा जाता है कि हिटलर ने उन्हें जर्मन नागरिक बनने का प्रस्ताव भी दिया था. परंतु स्वदेश से प्रेम करने वाले सैनिक ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया. उन्हें 1956 में भारत सरकार की ओर से पद्म श्री से सम्मानित किया गया. उनका निधन 03 दिसंबर 1979 को एम्स, दिल्ली में हुआ. कार्यक्रम का संचालन प्रदीप्तो दास ने किया. मौके पर एस के दास, देवाशीष दास, संगीत शिक्षक स्नेह प्रभात दुबे, संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola