गांधी मैदान में प्रभु श्रीराम कथा का आयोजन 19 से : तरुण गुप्ता

Updated at : 12 Feb 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
गांधी मैदान में प्रभु श्रीराम कथा का आयोजन 19 से  : तरुण गुप्ता

. गांधी मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन 19 से 28 फरवरी तक किया जायेगा.

विज्ञापन

जामताड़ा. गांधी मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन 19 से 28 फरवरी तक किया जायेगा. इसे लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन लाल बर्मन के आवास पर धर्म प्रेमियों की बैठक हुई. अध्यक्षता नित्य गोपाल सिंह ने की. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने वृंदावन के संत श्री श्री अंकित महाराज जी के सानिध्य में होने वाले श्रीराम कथा पर चर्चा की गयी. राम कथा समिति के संयोजक तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयारी की गयी. जामताड़ा के बुद्धिजीवियों और धर्म प्रेमियों को अलग-अलग व्यवस्था के निमित्त जिम्मेवारी दी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा और यज्ञ मैदान से आकर्षक झांकी निकाल कर होगी. मौके पर प्रभु मंडल, अभिमन्यु शाह, प्रकाश नरनोलिया, मनोज बजाज, रमेश रावत, सुजीत मित्र, राघवेंद्र सिंह, गुड्डू बरनवाल, धर्मेंद्र बर्मन, ओम शर्मा, सचिन घोष, झंटू चंद, मिथुन गुप्ता, टिंकू शाह, सीतामनि हांसदा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola