जामताड़ा में वज्रपात से अलग अलग घटनाओं में बच्चे समेत दो लोगों की मौत, ऐसे हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन
जामताड़ा में वज्रपात से अलग अलग घटनाओं में बच्चे समेत दो लोगों की मौत, ऐसे हुआ हादसा

जामताड़ा में अलग-अलग वज्रपात के कारण एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गयी है. पहली घटना बिंदापाथर थाना क्षेत्र की है तथा दूसरी घटना हिदलजोड़ी गांव की है.

विज्ञापन

जामताड़ा : बिंदापाथर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरने से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना गेड़िया पंचायत के जबरदहा गांव स्थित बड़ाबाद टोला की है. मिली जानकारी के अनुसार, बड़ाबाद टोला के सुकुमार हेंब्रम का ढाई वर्षीय पुत्र अविनाश हेंब्रम को शौच कराने के लिए उसकी मां घर के पीछे मैदान में ले गयी थी. इसी बीच बूंदा-बूंदी के साथ ठनका गिरा, जिससे बच्चा बेहोश हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी थी. हालांकि आनन-फानन में परिवार के लोग बच्चे को एंबुलेंस से सदर अस्पताल, जामताड़ा ले गये. इस घटना से गांव में कोहराम मचा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना पाकर जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि अजय मंडल एवं पंचायत समिति के प्रतिनिधि अदालत राय घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया.

मजदूरी कर वापस लौटने के क्रम में मजदूर की मौत

दूसरी घटना जामताड़ा जिले के बादुरमारा थाना क्षेत्र के हिदलजोड़ी गांव की है, जहां वज्रपात से लखन बाउरी (30) की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, बादुरमारा गांव के लखन बाउरी मजदूरी करने के लिए मिहिजाम गया था. वापस लौटने के क्रम में हिदलजोड़ी गांव के समीप मैदान में वह वज्रपात की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. लखन बाउरी अपने पीछे पत्नी सहित छोटे-छोटे दो बेटी व एक बेटा छोड़ गया है. घर का एकमात्र कमाउ व्यक्ति होने के कारण उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. स्थानीय लोगों ने दोनों ही परिवारों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है.

Also Read: देवघर व जामताड़ा से गुजरेगी छह लेन सड़क, तीन घंटे में पहुंच जाएंगे पटना और कोलकाता

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola