कल्पना सोरेन आज जामताड़ा में सभा को करेंगी संबोधित

झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन बुधवार को जामताड़ा के बेना ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी.
जामताड़ा. झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन बुधवार को जामताड़ा के बेना ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी. इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. झामुमो की ओर से बेना ग्राउंड में मंच व पंडाल बनाया गया है. कल्पना सोरेन झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में जनसभा करेंगी. जनसभा में कई मंत्री व विधायक भी शामिल होंगे. सीएम कल बागडेहरी में जनसभा को करेंगे संबोधित जामताड़ा. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गुरुवार को जामताड़ा के दौरे पर आयेंगे. इस दौरान सीएम ने जिले के बागडेहरी हाइस्कूल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी की जा रही है. बताया जाता है कि इससे पूर्व सीएम साहिबगंज जिले के बड़ागड़ी फुटबॉल मैदान में, देवघर के चितरा स्टेडियम में भी जनसभा को संबोधित करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




