झामुमो कार्यकर्ताओं ने नलिन की जीत पर जतायी खुशी

झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन की जीत पर तंबाजोड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मांझी हाड़ाम लुदू मुर्मू की अगुवाई में खुशी मनायी.
फतेहपुर. दुमका संसदीय सीट से झामुमो के प्रत्याशी नलिन सोरेन के जीत के बाद तंबाजोड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मांझी हाड़ाम लुदू मुर्मू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई. मौके पर रंग गुलाल से सराबोर नेता और कार्यकर्ता जमकर झूमते दिखे तथा एक-दूसरे को बधाई दी. मौके पर मांझी हाड़ाम लुदू मुर्मू ने कहा कि ये गांव एक ऐतिहासिक गांव हैं. यहां 1990, 1995, 2000, 2005, 2009, 2014, 2019 एवं 2024 लगातार अपना बूथ जिताते आ रहे हैं. वह चाहे लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव, लेकिन उस अनुपात में अभी तक विकास यहां नहीं हुआ है. जिससे हमलोग अपने आप को ठगा महसूस करते हैं. इस बार उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक गांव के छूटे हुए विकास कार्य पूरा होगा. मौके पर फतेहपुर प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू, पिंटू यादव, मोहरील हेंब्रम, जयपाल, सुरेश हेंब्रम, संजीव, राजकीशोर, रमेश सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




