झामुमो ने नाला के खैरा गांव में खोला चुनाव कार्यालय

खैरा गांव में झामुमो की ओर से चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया.
नाला. खैरा गांव में झामुमो की ओर से चुनाव कार्यालय का उद्घाटन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल कांचन, प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य, सचिव जयधन हांसदा ने किया. इस अवसर पर कुणाल कांचन ने कहा कि यह चुनाव संविधान और देश को बचाने, बेरोजगार युवाओं के भविष्य को संवारने का चुनाव है. कार्यकर्ताओं से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार नलिन सोरेन को तीर धनुष के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया. प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र की जनता ने महागठबंधन समर्थित झामुमो पार्टी के प्रत्याशी नलिन सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है. केवल कार्यकर्ताओं को मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाना है. मौके पर गौर यादव, नदीया नंद सिंह, जनार्दन भंडारी, दयामय माजि आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










