जामताड़ा में झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट चैंपियनशिप शुरू

Updated:
विज्ञापन
जामताड़ा में झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट चैंपियनशिप शुरू

जामताड़ा. इंडोर स्टेडियम में बिरसा मुंडा की जयंती पर 5वां झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. इंडोर स्टेडियम में बिरसा मुंडा की जयंती पर 5वां झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ. बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, पूर्व वार्ड कमिश्नर विनोद दारूका, शिव कुमार दारूका ने उद्घाटन किया. वीरेंद्र मंडल ने कहा, गुलेल खेल हमारी मिट्टी और परंपरा से जुड़ी है. यह खेल अब केवल राज्य स्तर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी खेला जा रहा है. हमारे खिलाड़ी लगातार अपना परचम लहरा रहे हैं. झारखंड स्लिंगशॉट संघ के महासचिव डॉ भास्कर चांद ने कहा कि खेल में चयनित खिलाड़ी वर्ष 2026 में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय स्लिंगशॉट प्रतियोगिता में भाग लेंगे. मंच संचालन रौनक राज ने किया. मौके पर संदीप कुमार बमबम सचिव कुश्ती संघ, डॉ चंचल भंडारी संरक्षक झारखंड सीलिंग शॉट संघ, संतोष कुमार जिला सचिव दुमका, संजीव सिंह जिला सचिव जामताड़ा, सूरज कुमार पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola