झारखंड बंगाली समिति ने मनाया पोईला बैशाख

Updated:
विज्ञापन
झारखंड बंगाली समिति ने मनाया पोईला बैशाख

जामताड़ा. झारखंड बंगाली समिति, शाखा जामताड़ा ने सेंट एंथोनी विद्यालय प्रांगण में बंगाली नववर्ष पोईला बैशाख वर्ष-1433 बड़े ही उत्साह के साथ मनाया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. झारखंड बंगाली समिति, शाखा जामताड़ा ने सेंट एंथोनी विद्यालय प्रांगण में बंगाली नववर्ष पोईला बैशाख वर्ष-1433 बड़े ही उत्साह के साथ मनाया. कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सह भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने महान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया. मुख्य अतिथि आशा गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार का सांस्कृतिक समाज में एकता, परंपरा और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं. वहीं तरुण गुप्ता ने बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया. प्रभातफेरी भी निकाली गयी, जिसमें विद्यार्थी बंगाली वेशभूषा धारण कर हाथों में फूलों की थाली लेकर भाग लिया. मौके पर झारखंड बंगाली समिति के अध्यक्ष डॉ दुर्गादास भंडारी, उपाध्यक्ष डॉ कंचन गोपाल मंडल, सचिव चंचल कुमार राय, अकाउंटेंट चंदना मंडल, देवोजीत सरकार, संजय दास, डॉ चंचल मंडल, संजय दत्त, प्रदीप सरकार, चिन्मयी सरकार, अरुणाण दास, अपर्णा भंडारी सहित अन्य थे. बिंदापाथर में बांग्ला नववर्ष 1433 किया स्वागत बिंदापाथर. बंगाली बहुल क्षेत्र बिंदापाथर में बांग्ला पंचांग 1433 का शुभारंभ किया गया. नये वर्ष के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा. सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी. लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना कर नये वर्ष का स्वागत किया. सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. विशेष रूप से व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ‘हाल खाता” का पूजन किया गया. व्यवसायियों ने नये खाताबही की शुरुआत की. ग्राहकों के बीच मिठाइयां बांटी. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola