जेबीकेएसएस ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत

जेबीकेएसएस जामताड़ा की करमाटांड़ प्रखंड के कालाझरिया मोड़ में प्रखंड स्तरीय बैठक हुई
जामताड़ा. झारखx[ लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेबीकेएसएस) जामताड़ा की करमाटांड़ प्रखंड के कालाझरिया मोड़ में प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंतोष कुमार महतो ने की. संचालन प्रखंड अध्यक्ष राजेश भंडारी ने किया. जिला सचिव बृजेश राउत और उपाध्यक्ष विजय मंडल ने प्रखंड के पदाधिकारियों को स्वागत किया. जिलाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करमाटांड़ से की. प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश भंडारी ने कहा कि हमलोग सब मिलकर 10 दिनों के अंदर सभी पंचायतों में बूथ कमेटी का विस्तार कर लेंगे. करमाटांड़ प्रखंड में सदस्यता अभियान चलायेंगें. ताकि जयराम महतो का हाथ मजबूत हो सके. मौके पर उपाध्यक्ष सुमित कुमार, मुकेश मंडल, जितेद्र राय, संतोष रजक, सचिव किशोर कुमार मंडल, जितेन महतो, बंकू कुमार यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




