ग्रीन वुड स्कूल में याद किये गये जयप्रकाश नारायण

Updated:
विज्ञापन
ग्रीन वुड स्कूल में याद किये गये जयप्रकाश नारायण

मिहिजाम. कोड़ापाड़ा स्थित ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल में शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गयी.

विज्ञापन

मिहिजाम. कोड़ापाड़ा स्थित ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल में शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई. भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने जयप्रकाश नारायण के जीवन, उनके आदर्शों पर विचार रखे. विद्यालय के संस्थापक बजरंग सिंह ने बच्चों से संवाद किया. कहा कि जयप्रकाश नारायण केवल एक नेता नहीं, बल्कि परिवर्तन के प्रतीक थे, जिन्होंने संपूर्ण क्रांति का आह्वान कर देश में लोकतंत्र की नई चेतना जगायी. उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे जेपी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं. प्रधानाध्यापक राम निवास सिंह ने कहा कि लोकनायक का जीवन युवाओं के लिए आदर्श है. मौके पर शिक्षक शतीश कुमार शर्मा, रीता दास, सुनीता प्रसाद, सुरभि दुबे, मंदाकिनी कुमारी, श्रद्धा लक्ष्मी और सम्राट मंडल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola