ePaper

सीताकाटा पंचायत भवन में चोरी का प्रयास रहा विफल

Updated at : 29 Jul 2024 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
सीताकाटा पंचायत भवन में चोरी का प्रयास रहा विफल

बदमाश जैसे ही भवन के अंदर प्रवेश किया कि पंचायत भवन में रह रहे रोजगार सेवक जग गये,

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र की सीताकाटा पंचायत भवन में रविवार रात्रि को बदमाशाें के मंसूबे पर पानी फिर गया. बदमाश जैसे ही भवन के अंदर प्रवेश किया कि पंचायत भवन में रह रहे रोजगार सेवक जग गये, जिस कारण बदमाशों को बैरंग भागना पड़ा. बताया जाता है कि पंचायत भवन के पिछले ग्रिल को तोड़ कर बदमाश अंदर प्रवेश किया. इसके बाद सभागार के ग्रिल में लगे ताले को तोड़ जैसे ही अंदर घुस कर चोरी की घटना का अंजाम देने का प्रयास किया था. लेकिन रोजगार सेवक जग गया. इसके बाद बदमाश भागने में सफल रहे. हालांकि घटना की जानकारी करमाटांड़ थाना को मुखिया ने दिया है. इस संबंध में मुखिया एलिजाबेथ सोरेन ने कहा कि पंचायत भवन के अगल-बगल लोग रहते हुए इस तरह की घटना हो रही है. कहा ऐसे कई पंचायत भवन बने हैं, जहां पर पंचायत भवन वीरान है और कोई रहता भी नहीं है. वैसे पंचायत के मुखिया इस स्थिति को देखकर अपना पंचायत का सुरक्षा करने के लिए सतर्क रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola