मायुम की साइकिल रैली में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Aug 2024 11:41 PM
सदस्यों ने मिलकर साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जामताड़ा. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर से रविवार को गांधी मैदान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित रैली में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया. मौके पर कैलाश परसुरामका, कैलाश जोशी तथा महिला समृद्धि शाखा की सदस्यों ने मिलकर साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली गांधी से निकल कर बाजार रोड, इंदिरा चौक, स्टेशन चौक होते हुए वापस गांधी मैदान पहुंचा. रैली पुन: गांधी मैदान पहुंचने पर मायुम की ओर से बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मंच के अध्यक्ष अमित नारनोलिया, संजोयक मिंटू अग्रवाल, विनित गुटगुटिया, सूरज अनूप, कपूर नारनोलिया, दिनेश, बिपिन, चंदन, पारिक सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










