ePaper

हाइवे के धक्के से बाइक सवार तीन युवक घायल, रेफर

Updated at : 01 Jul 2024 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवे के धक्के से बाइक सवार तीन युवक घायल, रेफर

छोटू मल्लाह के साथ मुरलीपहाड़ी से अपने घर आ रहे थे

विज्ञापन

एक्सीडेंट. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य पथ पर हुई सड़क दुर्घटना फोटो- – 16 इलाजरत घायल प्रतिनिधि, नारायणपुर गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर नारायणपुर वन विभाग कार्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये. घटना सोमवार देर शाम की है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासी बाइक से बिट्टू रवानी अपने एक अन्य साथी छोटू मल्लाह के साथ मुरलीपहाड़ी से अपने घर आ रहे थे. जबकि मुरलीपहाड़ी की ओर से कुर्चीयाटांड़ निवासी टिंकू दास भी बाइक से अपने घर जा रहे थे. तभी एक हाईवे ने ठोकर मार दिया. जिससे दो बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गये. घटना के बाद टिंकू दास को उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. जबकि दुर्घटना में घायल नारायणपुर के दोनों युवकों का उपचार एक निजी क्लीनिक में चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola