जामताड़ा डीएवी की वॉलीबॉल टीम टाटानगर के लिए रवाना

डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा की वॉलीबॉल टीम (बालिका अंडर-17) जोनल स्तर पर विजय पताका लहराने के लिए गुरुवार को टाटानगर रवाना हुई.
जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा की वॉलीबॉल टीम (बालिका अंडर-17) जोनल स्तर पर विजय पताका लहराने के लिए गुरुवार को टाटानगर रवाना हुई. इस स्पर्धा में पूरे झारखंड के डीएवी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे. संकुल स्तर पर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था. यह स्पर्धा डीएवी पब्लिक स्कूल, एनआइटी कैंपस, टाटानगर में 23 और 24 अगस्त को आयोजित है. टीम में कप्तान अंजली हांसदा, अन्नपूर्णा झा, समीक्षा भारती, सोनालिका मुर्मू, प्रियंका दास, अनन्या, साक्षी कुमारी, निशा मोदी, विद्या उरांव, वंशिका शाह, खेल शिक्षक अभिषेक दुबे एवं अध्यापिका मीठु कुमारी शामिल हैं. प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी टीम जोनल स्तर पर विजय का परचम लहरायेगी. खेल-कूद सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




