जामताड़ा में दिनदहाड़े एक यात्री से छिनतई, अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया तो चलाई गोली, दो की स्थिति गंभीर

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा में एक यात्री से दिनदहाड़े अपराधियों ने छिनतई की. जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो अचानक उनलोगों ने गोली चला दी. जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा में मंगलवार सुबह को दिन-दहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक यात्री से छिनतई की घटना को अंजाम दिया. जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सकलपुर गांव की है. घायलों की पहचान देवघर जिले के करों थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोकियारी गांव के हराधन मुर्मू व मदनकट्टा गांव के महेंद्र साव के रूप में हुई है. आनन फानन में दोनों को अस्पाताल लाया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इधर पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई तेज कर दी है.

यात्री के ट्रेन से उतरने के साथ ही अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक हावड़ा-मोकामा ट्रेन से एक यात्री जामताड़ा के मदनकट्टा स्टेशन पर उतरा. उसी वक्त बाइक सवार अपराधियों ने उनके सामान को छीनकर भागने लगे. जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को शोर मचाकर मदद की गुहार लगायी. उनकी आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान दो लोगों को गोली लग गयी.

पुलिस की छानबीन जारी

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन फानन में दोनों को जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया है. जहां दोनों की स्थिति अब भी चिंताजनक बतायी जा रही है. इधर, पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली तो वे घटनास्थल पर लोगों से इसकी जानकारी ली. इसके बाद शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि आपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है. जल्द ही वे हमारी गिरफ्त में होंगे.

Also Read: हेमंत सोरेन ने युवाओं को दिया धोखा, 5 लाख रोजगार का वादा था झूठा, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने जामताड़ा में साधा निशाना

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola