आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने की बैठक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jul 2024 8:00 PM
नीति आयोग की ओर से जुलाई से सितंबर तक काम पूरा करने का है मिला है निर्देश
फतेहपुर. नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत सभी संबंधित विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ सोमवार को प्रखंड सभागार में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ प्रेम कुमार दास ने की. इस अवसर पर बीडीओ ने बताया कि नीति आयोग की ओर से आगामी तीन महीनों जुलाई से सितंबर 2024 तक लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है. सितंबर तक चलने वाले इस तिमाही कार्यक्रम की शुरुआत चार जुलाई से होनी है. आगामी चार जुलाई को प्रखंड कार्यालय परिसर में कैंप कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के विषयों पर मुख्य रूप से छह इंडिकेटर के अनुसार पहली तिमाही के भीतर प्रसव पूर्व देखभाल के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं के लक्ष्य का प्रतिशत प्राप्त करने, प्रखंड में कुल आबादी के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जांच किये गये व्यक्तियों का प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करने, प्रखंड में कुल आबादी के मुकाबले मधुमेह के लिए जांच किये गये. व्यक्तियों के लक्ष्य का प्रतिशत के लिए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. साथ ही आइसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सीडीपीओ को कहा गया. मिट्टी जांच नमूना संग्रह लक्ष्य के विरुद्ध सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्ड का लक्ष्य प्रतिशत बढ़ाने के लिए बीएओ को निर्देश दिया गया. बैठक में प्रखंड के सभी विभागों के अंतर्गत बनायी गयी. विकास रणनीति कार्यान्वयन के अनुसार कार्य करने के लिए उपस्थित अधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. मौके पर बीपीआरओ हरिपद रूई दास, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार, जीविका की बीपीएम, नीति आयोग से जुड़ी एजेंसी के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










