ePaper

जयराम ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की

Updated at : 26 Apr 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
जयराम ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की

जामताड़ा. धनबाद से मिहिजाम जाने के क्रम में डुमरी विधायक जयराम महतो शनिवार को जामताड़ा के इंदिरा चौक पर कुछ देर के लिए रुके.

विज्ञापन

जामताड़ा. धनबाद से मिहिजाम जाने के क्रम में डुमरी विधायक जयराम महतो शनिवार को जामताड़ा के इंदिरा चौक पर कुछ देर के लिए रुके. यहां उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की. कहा कि यह समय देशभक्ति दिखाने का है, न कि राजनीति करने का. उन्होंने सभी से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की अपील की. कहा कि मुख्यमंत्री का विदेश दौरा एक फॉर्मलिटी है. विधायकों को भी दो बार विदेश टूर मिलाता है. उसी के तहत मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं. उनके आते ही राज्य में ट्रांसफर पोस्टिंग का दौर शुरू होगा. सबसे पहले आइएएस और आइपीएस का नंबर आएगा. इसके बाद जेएएस ओर जेपीएस को होगा. कहा कि हमारी पार्टी झारखंड के लोगों की समस्या व मुद्दों को लेकर काम करते रहेगी. इसके बाद वह मिहिजाम के लिए निकले गए. विधायक ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस मिहिजाम. डुमरी विधायक जयराम महतो शनिवार को मिहिजाम पहुंचे. इस दौरान वे मृतक सीआइएसएफ जवान सुनील कुमार पासवान के शोकाकुल परिवार से बढ़ईपाडा स्थित आवास में मिले. उन्हें दुख की इस घडी में ढांढस बंधाया. उन्होंने दिवंगत जवान की पत्नी, पुत्र व परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उनका हालचाल जाना. विधायक ने घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली. उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी से मोबाइल पर बात कर उन्हें केन्द्रीय बल के जवान की हत्या की घटना से अवगत कराया. बाद में पत्रकारो से बात करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य के मंत्री सह स्थानीय विधायक के क्षेत्र में एक सीआइएसफ जवान की हत्या हो गयी है. मंत्री की ओर से अभी तक पीडित परिवार का सुध नहीं लिया जाना उनके लिए एक बडी चूक है. मौके पर जेएलकेएम जिला अध्यक्ष मंतोष महतो सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola