चौकीदार भर्ती मामले में अनियमितता सामने आई है : भाजपा

Updated:
विज्ञापन
चौकीदार भर्ती मामले में अनियमितता सामने आई है : भाजपा

जामताड़ा. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कहा कि हाल ही में जामताड़ा जिले में संपन्न हुए चौकीदार भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता खुलकर सामने आई है.

विज्ञापन

जामताड़ा. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से कुछ ना कुछ विवादस्पद मुद्दे एवं भ्रष्टाचार की बातें सामने आती रही है. आम झारखंडियों को छला गया है. कहा कि हाल ही में जामताड़ा जिले में संपन्न हुए चौकीदार भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता खुलकर सामने आई है. यह चौकीदार भर्ती सिर्फ चौकीदारों की भर्ती तक ही सीमित नहीं है, जब इसका विज्ञापन निकला था तो एक-एक जामताड़ावासी, झारखंडियों के मन में भाव था कि इसके माध्यम से ना सिर्फ रोजगार मिलेगा, बल्कि वह अपने गांव की सुरक्षा भी कर पायेंगे, लेकिन जिस प्रकार से प्रशासन की ओर से परीक्षा को बहुत हल्के ढंग से लिया गया है और इस पर संदेह भी प्रकट हो रहा है. प्रशासन खुद यह कबूल कर रहा है कि प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए आठ लोगों की टीम तैयार की गयी थी. उसमें से तीन सदस्यों ने खुद ही मना कर दिया और तीन सदस्यों के मना करने के बाद भी वह समिति बनी रही. अगर प्रशासन को पता था कि यह तीन सदस्य प्रश्न पत्र के कमेटी में रहने के योग्य नहीं है तो फिर उन्हें रखा क्यों रखा गया. बाद में जब उन्होंने मना कर दिया तो फिर उसे कमेटी को भंग क्यों नहीं किया गया. यहां भी संदेह पैदा होता है कि यह जानबूझकर जिला प्रशासन की ओर से किया गया कि आगे जाकर इसमें भ्रष्टाचार किया जा सके. खबर आ रही है कि कंप्यूटर ऑपरेटर भी इस साजिश में मिले हुए हैं. कंप्यूटर ऑपरेटर की ओर से ही कम नंबर और ज्यादा नंबर का खेल भी चला है. 7 दिनों में परीक्षा में हुई धांधली में फिर से सुधारा नहीं गया तो भाजपा उपायुक्त के कार्यालय घेरने का कार्य करेगी. मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, मीडिया प्रभारी आभा आर्या, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola