इकरा और सबीना बनीं आंगनबाड़ी सहायिका

रूपडीह टू व राजाभीठा गांव में बुधवार को आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आम सभा हुई.
नारायणपुर. रूपडीह टू गांव में बुधवार को आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आम सभा हुई. चयन प्रक्रिया के दौरान बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ मुरली यादव, महिला पर्यवेक्षिका रेखा देवी, कृष्णा सोरेन समेत ग्रामीण मौजूद थे. बीडीओ मुरली यादव ने विभागीय संकल्प को पढ़कर सुनाया. इसके बाद दो महिलाओं ने पद के लिए आवेदन किया. अंक प्रतिशत के आधार पर इकरा खातून का चयन आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए किया गया. वहीं दूसरी आमसभा राजाभीठा गांव में हुई, जहां चार महिलाओं ने सहायिका पद के लिए आवेदन किया. अंक प्रतिशत के आधार पर सबीना खातून का चयन किया गया. मौके पर युसूफ अंसारी, बाबूजन अंसारी, मणिरुद्दीन अंसारी, जमीर अंसारी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










