दुर्गापूजा पंडालों में लगायें सीसीटीवी कैमरे : थाना प्रभारी

कुंडहित. दुर्गापूजा को लेकर गुरुवार को कुंडहित थाना परिसर में पूजा कमेटियों की बैठक हुई.
कुंडहित. दुर्गापूजा को लेकर गुरुवार को कुंडहित थाना परिसर में पूजा कमेटियों की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने की. बैठक में सभी लाइसेंसधारी पूजा कमेटियों से लाइसेंस जमा करने को कहा गया, ताकि उनका नवीनीकरण किया जा सके. थाना प्रभारी ने बताया कि कुंडहित थाना क्षेत्र में कुल 18 लाइसेंसधारी व एक गैर-लाइसेंसधारी दुर्गा मंदिर है, जहां हर साल विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. उन्होंने पूजा कमेटियों को निर्देश दिया कि पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगायें. साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें. मौके पर पूजा कमेटी के कई लाइसेंसधारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










