छात्राओं को मलेरिया से बचाव की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
छात्राओं को मलेरिया से बचाव की दी गयी जानकारी

जामताड़ा. विश्व मलेरिया दिवस पर शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. विश्व मलेरिया दिवस पर शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यापिकाओं की उपस्थिति में स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्राओं को मलेरिया के बारे में जानकारी दी. एमपीडब्ल्यू मनोज तिवारी ने छात्राओं को बताया कि मलेरिया मच्छर के काटने से फैलने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिसे यदि समय रहते इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा साबित हो सकता है. मलेरिया के मच्छर सामान्यतः जल जमाव वाले स्थानों में पनपते हैं, जो हमारे घरों के आस-पास भी हो सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि हम अपने घर और आसपास की सफाई रखें. रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें. बताया कि यदि किसी को लगातार बुखार की शिकायत हो, तो वह अपने गांव की सहिया या एएनएम से संपर्क कर जांच और इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं. छात्राओं में मलेरिया के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए प्रश्नमंच का आयोजन किया गया. विजेता छात्राओं को विद्यालय की अध्यापिकाओं ने पुरस्कृत भी किया. मौके पर वार्डन निधि कुमारी, एमपीडब्ल्यू अर्जित मंडल, प्रवीण कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola