शिविर में पशु चिकित्सा के बारे में दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
शिविर में पशु चिकित्सा के बारे में दी गयी जानकारी

कुंडहित. गड़जोड़ी पंचायत अंतर्गत बांसबोनी गांव में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

कुंडहित. गड़जोड़ी पंचायत अंतर्गत बांसबोनी गांव में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया. शिविर में जिला पशुपालन पदाधिकारी दिलीप राजक उपस्थित थे. शिविर में पंचायत क्षेत्र के पशुपालकों ने अपने पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को रखा. जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पशुपालकों की समस्याओं के समाधान की जानकारी दी. साथ ही विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी और उसका लाभ उठाने का अनुरोध किया. उन्होंने पशुपालकों को पशुओं के रख रखाव एवं बरसात में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया. बचाव के उपायों की जानकारी दी. कहा कि बरसात के मौसम में कई बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है. समय-समय पर चिकित्सकों से परामर्श लेने के साथ ही खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. शिविर में दर्जनों पशुओं की निशुल्क चिकित्सा कर आवश्यक दवाएं मुहैया कराई गयी. मौके पर प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार, पशुपालन कर्मी मृणाल मंडल सहित पशुपालक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola