छात्र-छात्राओं को दी गयी विभिन्न कानूनों की जानकारी

कुंडहित. बागडेहरी प्लस टू विद्यालय में डालसा की ओर से विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया.
कुंडहित. बागडेहरी प्लस टू विद्यालय में डालसा की ओर से विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया. इस दौरान पीएलवी ननीगोपाल गोराई, गोराचांद सिंह, समीर कुमार मंडल, चंचल घोष, नदियां खां, किशोर सोरेन, गोपीनाथ घोष एवं सीमा घोष ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानून की जानकारी दी. उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. शिविर में छात्रों को बताया गया कि वे टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं. विशेष रूप से बालिकाओं को उनके अधिकार व उनसे संबंधित कानूनों की जानकारी दी गयी, ताकि वे सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बन सकें. पीएलवी ने मौलिक अधिकार, शिक्षा का अधिकार, महिला अधिकार, सुरक्षा का अधिकार पर चर्चा की. साथ ही साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति एवं बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध छात्रों को जागरूक किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










