शिविर में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
शिविर में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की दी गयी जानकारी

नारायणपुर. प्रखंड में वित्तीय समावेशन अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड में वित्तीय समावेशन अभियान चलाया जा रहा है. भारतीय स्टेट बैंक शाखा की ओर से बुधवार को पंचायत सचिवालय बुधुडीह में शिविर लगाया गया. शिविर में एसबीआइ नारायणपुर के शाखा प्रबंधक दिवाकर प्रसाद वर्णवाल, मुखिया प्रतिनिधि बाबूजन मरांडी समेत सीएसपी संचालक व ग्रामीणों ने भाग लिया. बैंक कर्मियों ने लोगों को केवाईसी अपडेट कराने की प्रक्रिया और उसकी आवश्यकता के बारे में जानकारी दी. बताया कि खाताधारकों के लिए आधार, पैन तथा अन्य दस्तावेजों का अद्यतन होना जरूरी है, ताकि बैंकिंग सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के जारी रखा जा सके. सीएसपी संचालकों ने केवाईसी के लिए लोगों से फॉर्म भरवाए. ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग और सरकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया. मौके पर कौशल पंडित, पुरुषोत्तम यादव, सुमन पंडित, बलराम पंडित, परमेश्वर महतो, शंभू रवानी, किशुन रवि दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola