लोक अदालत में दोनों पक्षों को वाद सुलझाने का मिलता है मौका : पीडीजे

Updated:
विज्ञापन
लोक अदालत में दोनों पक्षों को वाद सुलझाने का मिलता है मौका : पीडीजे

जामताड़ा. व्यवहार न्यायालय जामताड़ा परिसर में डालसा के सौजन्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. व्यवहार न्यायालय जामताड़ा परिसर में डालसा के सौजन्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राधा कृष्ण, उपायुक्त कुमुद सहाय, पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने संयुक्त रूप से किया. राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालयों में लंबे समय से लंबित वादों को सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन करना है. इस दौरान पीडीजे ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबे समय से लंबित वादों का निस्तारण करना है, ताकि लोक अदालत के जज की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह के आधार पर विवादों का निबटारा किया जा सके. उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से विवाद के दोनों पक्षों के लोगों को जजों की उपस्थिति में अपनी बात कहने और उसका त्वरित निस्तारण करने का अवसर प्राप्त होता है. दोनों पक्षों के लोग होते हैं लाभान्वित : उपायुक्त उपायुक्त कुमुद सहाय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलह समझौते के आधार पर वादों के निष्पादन की कार्रवाई की जाती है. इससे दोनों ही पक्ष लाभान्वित होते हैं. कहा कि न्यायालयों में लंबे समय से लंबित वादों का शीघ्रतापूर्वक निबटारा होता है. उन्हें सही न्याय मिलता है एवं वे मानसिक और आर्थिक रूप से क्षति से भी बचते हैं. उन्होंने अपील कर कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोक अदालत में आकर अपने वादों का निष्पादन करायें. इस संबंध में बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वादों का निबटारा किया गया. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा के सुजीत कुमार सिंह सहित संबंधित न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola