आइजी ने चित्तरंजन में सुरक्षा को लेकर दी कई जानकारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Sep 2024 9:32 PM

विज्ञापन

चित्तरंजन में आइजी सह पीसीएससी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में रेलवे के सभी ट्रेड यूनियनों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

मिहिजाम. चित्तरंजन में चिरेका महाप्रबंधक कार्यालय के प्रशासनिक भवन में शुक्रवार को आइजी सह पीसीएससी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में रेलवे के सभी ट्रेड यूनियनों के साथ सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर बैठक हुई. रेलवे सुरक्षा बल चित्तरंजन की ओर से बैठक आयोजित की गयी थी. अध्यक्षता कर रहे सत्य प्रकाश ने उपस्थित ट्रेड संगठनों के सभी प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए रेल नगरी में आगामी त्योहार दुर्गा पूजा शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की. दिसंबर में प्रायोजित ट्रेड यूनियन के शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव को लेकर भी चर्चा की. अमन, शांति बहाली के लिए सुरक्षा के विषय पर बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा की. बैठक में रेल ट्रेड यूनियन के सदस्य, आरपीएफ, चिरेका के इंस्पेक्टर और पुलिस बल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola