ePaper

सिकल सेल एनीमिया से ग्रस्त बच्चों की करें पहचान : डीसी

Updated at : 05 May 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
सिकल सेल एनीमिया से ग्रस्त बच्चों की करें पहचान : डीसी

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सिकल सेल एनीमिया निवारण एवं प्रबंधन समिति, आयुष्मान भारत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सिकल सेल एनीमिया निवारण एवं प्रबंधन समिति, आयुष्मान भारत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई. डीसी ने कहा कि सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अभियान चलाकर स्क्रीनिंग करें और लोगों को जागरूक करें. उन्होंने प्रखंड स्तर पर बीआरसी के माध्यम से विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में वैक्सीनेशन डे के दिन लोगों को अवेयर करने का निर्देश दिया, ताकि सिकल सेल एनीमिया से ग्रस्त बच्चों व लोगों की पहचान हो सके. समय पर इसका इलाज किया जा सके. उन्होंने प्रखंड स्तर पर भी इसकी बैठक करने व जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सखी मंडल की दीदियां, जल सहिया को भी शामिल करने का निर्देश दिया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, डीइओ चार्ल्स हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola