होम वोटिंग 21 व 22 मई को, मतदाताओं को किया जागरूक

अति वृद्ध, असक्षम व दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की व्यवस्था की गयी है. मतदानकर्मी 21 एवं 22 मई को होम वोटिंग करायेंगे.
नारायणपुर. निर्वाचन आयोग इस बार शत-प्रतिशत मतदान के लिए कई प्रकार का कार्यक्रम चला रहा है. स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चला रहा है. अति वृद्ध, असक्षम व दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की व्यवस्था की गयी है. मतदानकर्मी 21 एवं 22 मई को होम वोटिंग करायेंगे. पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक तापस लायक ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया. दूसरी तरफ डाभाकेंद्र पंचायत में अबुआ आवास के लाभुकों से मिले. कहा कि आवास निर्माण तय मानक और निर्धारित समय सीमा के भीतर करें. इससे आपको लाभ होगा. मौके पर रोजगार सेवक, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










