हेमंत सरकार ने युवाओं को नौकरी देने के नाम पर किया विश्वासघात

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Aug 2024 7:10 PM

विज्ञापन

राज्य में महिलाओं पर अत्याचार, महिला उत्पीड़न, महिला असुरक्षा जैसे रवैये के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. राज्य में महिलाओं पर अत्याचार, महिला उत्पीड़न, महिला असुरक्षा जैसे रवैये के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. मुख्य वक्ता भाजपा नेत्री अंजुला मुर्मू ने कहा कि पूरे राज्य में दुष्कर्म जैसे हजारों घटनाएं हुई, लेकिन ये सरकार चुपचाप देखती रही. झारखंड की निर्दयी सरकार अभी जब खेती करने का समय तो महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के जरिए एक हजार देने के नाम पर लंबी लाइन में लगा दिया है, जबकि इस समय जहां ठीक से बारिश नहीं हुई है, वहां सुखाड़ घोषित करना चाहिए. कहा कि पांच साल पहले सहियाओं को वादा करके सरकार भूल गयी. महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनीता सोरेन ने कहा कि पिछले चुनाव में ये सरकार चुनावी घोषणा के जरिए युवाओं को एक साल में 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर सारे युवाओं के साथ विश्वासघात किया है. पाकुड़ जिले के गरीब छात्रों को उनके छात्रावास में जाकर प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज किया गया. प्रशासन दर्शक बनकर देखता रह गया. धरना को भाजपा नेत्री आभा आर्या, वीथिका झा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमनी हेंब्रम आदि ने भी संबोधित किया. धरना-प्रदर्शन का संचालन जिला मंत्री सुजाता सिंह भैया व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया. मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, मनीष दुबे, सुरेश राय, सुनील हांसदा, माधव चंद्र महतो, प्रवीण प्रभाकर, अभय सिंह, राम सिंह यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola